फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing Championship: सोनिया ने की जीत से शुरुआत, बीच में ही रोकना पड़ा कलैवानी का मैच

Fri, 22 Dec 2023 10:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

कलैवानी के आक्रामक रवैये के कारण रेफरी को तीसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला रोकना पड़ा था। कलैवानी का अगला मुकाबला हरियाणा की गीतिका से होगा जिन्होंने तेलंगाना की मेराज बेगम को हराया।
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की सोनिया लाठेर और तमिलनाडु की एस कलैवानी ने महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को यहां जीत से शुरुआत की। सोनिया ने 57 किग्रा के पहले दौर के मैच में मध्य प्रदेश की माही लामा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और 5-0 से आसान जीत हासिल की। पिछले बार की रजत पदक विजेता कलैवानी ने 48 किग्रा भारवर्ग में केरल की मिलानो एमजे को आसानी से हराया। कलैवानी के आक्रामक रवैये के कारण रेफरी को तीसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला रोकना पड़ा था। कलैवानी का अगला मुकाबला हरियाणा की गीतिका से होगा जिन्होंने तेलंगाना की मेराज बेगम को हराया।
विज्ञापन


हरियाणा की ही रिंकू (52 किग्रा) और तन्नु (57 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गई हैं। एशियाई युवा चैंपियनशिप 2021 की रजत पदक विजेता उत्तराखंड की निवेदिता कार्की (48 किग्रा) ने मेघालय की वेरोनिया सोहसांग पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें