फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing Championship: जैसमीन और अरूंधति क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, पूनम-कमलप्रीत से मुकाबला

Sun, 24 Dec 2023 10:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

जैसमीन ने राउंड 16 मुकाबले में मणिपुर की थोंगाम कुंजारानी देवी पर 5-0 की जीत से अंतिम आठ में जगह बनाई जिसमें उनकी भिड़ंत महाराष्ट्र की पूनम कैथवास से होगी।
विज्ञापन
स्ट्रेंड्जा कप में गई टीम में शामिल था कार्तिक, मुकाबले से ठीक पहले दिया वॉकओवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन (60 किग्रा) और पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरूंधति चौधरी (66 किग्रा) ने रविवार को यहां 5-0 के समान स्कोर से जीत हासिल कर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। जैसमीन ने राउंड 16 मुकाबले में मणिपुर की थोंगाम कुंजारानी देवी पर 5-0 की जीत से अंतिम आठ में जगह बनाई जिसमें उनकी भिड़ंत महाराष्ट्र की पूनम कैथवास से होगी। 
विज्ञापन


अरूंधति का सामना क्वार्टरफाइनल में पंजाब की कमलप्रीत कौर से होगा। अरूंधति ने राउंड 16 में अमिता को 5-0 से पराजित किया। अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों में साक्षी (57 किग्रा) ने दिल्ली की ज्योति पर रैफरी द्वारा मैच रोके जाने से राउंड 16 में प्रवेश किया जिसमें वह तेलंगाना की रेफा मोहिद के सामने होंगी। हरियाणा की स्वीटी बूरा (81 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में महाराष्ट्र की साई देवखर के सामने होंगी। स्वीटी ने राउंड 16 में उत्तर प्रदेश की कनिष्का के खिलाफ जोरदार मुक्के जड़े जिससे तीसरे राउंड में रैफरी ने मुकाबला रोककर 2023 विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता स्वीटी को विजेता घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें