खेल मंत्रालय की अपील के बावजूद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह का हेरोइन टेस्ट कराने से हेरोइन इंकार कर दिया है।
एक समाचार चैनल के मुताबिक, नाडा ने विश्व डोपिंग रोधी एजेसी (वाडा) का हवाला देते हुए विजेंदर सिंह का का हेरोइन टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है।
नाडा ने दलील दी है कि उनकी प्रतिबंधित दवाओं की सूची में हेरोइन टेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। गौरतलब है कि नाडा के निदेशक मुकुल चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि हेरोइन का सेवन क्षमता बढ़ने के लिए किया जाता है और यदि विजेंदर इसके सेवन के दोषी पाए गए तो उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
खेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि विजेंदर जैसे खिलाड़ी पर मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ा विवाद युवा खिलाड़ियों और खेल भावना को प्रभावित कर सकता है। इसलिए नाडा को मुक्केबाज का डोप टेस्ट कराना चाहिए।
खेल मंत्रालय ने नाडा से विजेंदर का जल्द से जल्द डोप टेस्ट कराने की अपील की थी।