फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गरुड़ ले उड़े प्रो रेसलिंग लीग का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
अजेय, अद्भुत, लाजवाब। मुंबई गरुड़ की टीम पहली प्रो रेसलिंग लीग का खिताब ले उड़ी। इस महा दंगल में मुंबई के वर्चस्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने छह टीमों के राउंड रोबिन मुकाबले में अजेय रहते हुए खिताबी जीत हासिल की। केडी जाधव स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने हरियाणा हैमर्स की टीम को 7-2 से पराजित किया।
विज्ञापन


हरियाणा की टीम के  कप्तान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर चोटिल होने के कारण फाइनल में भी नहीं उतर सके। मुंबई की टीम की महिला स्टार तीन बार विश्व चैंपियन रहीं अमेरिका की एडलिन ग्रे और नाइजीरिया की डासिंग रेसलर ओडूनाया ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। एक समय हरियाणा की टीम 2-1 से आगे थी लेकिन मुंबई ने लगातार छह मुकाबले जीतकर जबर्दस्त जीत हासिल की।

खचाखच भरे स्टेडियम में फाइनल मुकाबले देखने के लिए राजनीति, बॉलीवुड, क्रिकेट, बाक्सिंग के तमाम सितारे मौजूद थे। पहले मुकाबले में मुंबई के अमित धनखड़ ने हरियाणा के विशाल राणा को एकतरफा 12-0 से पराजित कर दिया। दूसरे मुकाबले में लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी यूक्रेन की ओक्साना हरियाणा को जीत दिलाकर बराबरी पर ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई ने इस तरह जीता फाइनल

विश्व चैंपियन ओक्साना के खिलाफ एक समय विपक्षी पहलवान आगे चल रहीं थी लेकिन ओक्साना ने उन्हें चित कर बाजी मार ली। 74 किलो भारवर्ग में हरियाणा की टीम से खेल रहे क्यूबा के पहलवान लिवान लोपेज ने प्रदीप को 11-6 से हराकर 2-1 से बढ़त दिला दी लेकिन 69 किलो भारवर्ग में हरियाणा की गीतिका जाखड़ अमेरिका की विश्व चैंपियन एडलिन ग्रे के आगे चुनौती पेश नहीं कर सकीं।

ओक्साना ने एकतरफा 10-0 से बढ़त हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। उसके बाद हैवीवेट (125 किलो) में जार्जिया के गियोर्गी ने हितेंदर को एक मिनट 39 सेकेंड में 10-0 पराजित किया जबकि ओडूनाया ने तात्याना को 9-0 से पराजित किया। ओदिकादजे (97 किलो भारवर्ग)रीतू फौगाट(48)  और राहुल अवारे (57 किलो भारवर्ग) ने भी अपने मुकाबले जीतकर मुंबई को पहली बार चैंपियन का ताज पहना दिया।

विनेश और ओडूनाया बनीं महिला श्रेष्ठ खिलाड़ी
दिल्ली की विनेश फौगाट और मुंबई गरुड़ की ओडूनाया को महिला वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुुरुष वर्ग में बंगलूरू योद्धा के 74 किलोग्राम के पहलवान नरसिंह यादव को श्रेष्ठ पहलवान जबकि हरियाणा हैमर्स के कप्तान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को टूर्नामेंट का आइकन खिलाड़ी चुना गया।    

फाइनल में लगा सितारों का मेला
प्रो रेसलिंग लीग का फाइनल देखने के लिए स्टार रेसलर सुशील कुमार भी पहुंचे जो चोटिल के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके अलावा क्रिकेट जगत से रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी पहुंचे। राजनीतिक जगत से वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कुश्ती का लुत्फ लिया तो बॉलीवुड से सोनाली बेंद्रे हरियाणा टीम की हौसला अफजाई करतीं नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें