फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miami Open: सोराना ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता सबालेंका को हराया, पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Thu, 30 Mar 2023 10:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

74 : रैंकिंग है सोराना की, उन्होंने अब तक दो डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं
विज्ञापन
सोराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूमानिया की सोराना सिरस्टिया ने डब्ल्यूटीए-1000 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का इस वर्ष खिताब जीतने वाली आर्यना सबालेंका पर 6-4, 6-4 से अप्रत्याशित जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह उनका पहला डब्ल्यूटीए-1000 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल है। सोराना की यह अब तक सबसे ऊंची वरीय खिलाड़ी पर जीत है। विश्व नंबर दो सबालेंका से पहले सोराना ने इंडियन वेल्स में चार नंबर वरीय कैरोलिन गार्सिया को हराया था। उन्होंने यहां भी गार्सिया पर दूसरे दौर में जीत हासिल की।
विज्ञापन


32 साल की सोराना जीत के बाद बोलीं कि वह नि:शब्द हैं। विश्व में 74वीं रैंकिंग की सोराना ने कहा वह जानती थीं कि सबालेंका काफी जोर से गेंद पर प्रहार करती हैं, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। सेमीफाइनल में वह पेत्रा क्वितोवा और एकेतेरीना एलेक्जेंड्रोवा के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से खेलेंगी।

एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल में 2019 की अमेरिकी ओपन चैंपियन बियांका आंद्रीस्कू के मैच के दौरान चोटिल होने के कारण क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। बियांका की मैच में ही एड़ी मुड़ गई। उनका दो जगह से लिगामेंट फटा है। वह लंबे समय के लिए टेनिस से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन


इटली के सिनर भी पहुंचे सेमीफाइनल में
दूसरे सेमीफाइनल में एलीना रिबाकीना और जेसिका पेगुला के बीच मुकाबला होना है। पुरुषों के क्वार्टर फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने फिनलैंड के एमिल रुसूवुओरी को आसानी से 6-1, 6-3 से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें