पांच बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी मैरीकॉम ने सोमवार को कहा कि अब उनका शरीर पहले जैसा फुर्तीला और बॉक्सिंग के लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए उन्होंने संन्यास का मन बना लिया है।
हालांकि 32 वर्षीय इस महिला बॉक्सर ने इस बात का दावा जरूर किया कि रियो ओलंपिक में वह जरूर भाग लेगी।
पत्रकारो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैंने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और मैं रियो ओलपिंक में भी भारत के लिए गोल्ड जीतना चाहूंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे तीसरे बच्चा 2 साल का हो गया है और मुझे लगता है कि अब मुझे संन्यास के बारे में सोचना चाहिए।"
आपको बता दें कि इंफाल की रहने वाले मैरीकॉम ने 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। हाल ही में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुई थी।
कई पदक जीतने के अलावा मैरीकॉम के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक बॉलीवुड फिल्म भी आ चुकी है। जिसमें मैरीकॉम का रोल बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।