फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Football: फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर, कोच ने कहा- तैयार है टीम

Sat, 11 Nov 2023 12:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को अगले हफ्ते 2026 विश्वकप और एएफसी 2027 एशियाई कप के शुरुआती संयुक्त क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में कुवैत से भिड़ना है। भारत अगले साल जनवरी में आगामी एशिया कप में भी खेलेगा।
विज्ञापन
इगोर स्टिमैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने कहा कि फीफा विश्व कप क्वालिफायर से पहले अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने ने काम मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टीम को सकारात्मक रहना होगा। भारत को अगले हफ्ते 2026 विश्वकप और एएफसी 2027 एशियाई कप के शुरुआती संयुक्त क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर में कुवैत से भिड़ना है।
विज्ञापन


भारत अगले साल जनवरी में आगामी एशिया कप में भी खेलेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर स्टिमैक ने कहा, ''हमने नए चरण में प्रवेश कर लिया है और हम जानते हैं कि यह लड़कों के लिए बहुत मुश्किल होगा। हम जानते हैं कि मार्च तक अगले कुछ महीने बहुत मुश्किल होंगे। हम इस बात को लेकर सकारात्मक हैं कि जो खिलाड़ी अभी चोटिल हैं और अभी बाहर हैं, वे जब वापसी कर लेंगे तो हम फिर से मजबूत बन जाएंगे और मैदान पर अपनी मजबूती दिखाएंगे, भले ही हम किसी भी टीम के खिलाफ खेलें।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें