फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: ओलंपिक क्वालिफायर के लिए तैयार सविता पूनिया, कहा- खुद पर है भरोसा, जर्मनी की टीम से डर नहीं

Sat, 11 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रांची में 13 से 19 जनवरी तक चलने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के भारतीय चरण में मेजबान टीम छठे नंबर से दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसमें अन्य टीम न्यूजीलैंड (नौवें), जापान (11वें), चिली (14वें), अमेरिका (15वें), इटली (19वें) और चेक गणराज्य (25वें) हैं।
विज्ञापन
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर में दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के साथ खेलना है। जर्मनी के खिलाफ कठिन मुकाबले को लेकर कप्तान सविता पूनिया ने कहा है कि टीम इसके लिए तैयार है। सविता पूनिया का कहना है कि उनकी टीम में इस चुनौती से निपटने की क्षमता है।
विज्ञापन


रांची में 13 से 19 जनवरी तक चलने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के भारतीय चरण में मेजबान टीम छठे नंबर से दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसमें अन्य टीम न्यूजीलैंड (नौवें), जापान (11वें), चिली (14वें), अमेरिका (15वें), इटली (19वें) और चेक गणराज्य (25वें) हैं। स्पेन के वालेंसिया में भी अन्य आठ टीमें ओलंपिक स्थान हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

सविता ने कहा, ''हमें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है और प्रतिद्वंद्वी टीमों की रैंकिंग से हम डरे हुए नहीं हैं। हम एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारत आने वाली सभी मजबूत टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम जुलाई में जर्मनी से खेले थे इसलिए हम जानते हैं कि हमारी भिड़ंत किससे है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें