फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympics Selection Trial: शूटिंग में मनु-विजयवीर का जलवा, 25 मीटर पिस्टल ओलंपिक चयन ट्रायल स्पर्धा में जीते

Tue, 14 May 2024 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विजयवीर ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल ओएसटी टी4 में फाइनल में 34 स्कोर किया। महिलाओं में मनु ने ट्रायल में पूरा दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन मनु भाकर और पेरिस ओलंपिक कोटा विजेता विजयवीर सिद्धू ने चौथे और आखिरी ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा जीत ली। मध्यप्रदेश राज्य निशानेबाजी में मनु ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ओएसटी टी4 फाइनल में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला 42 स्कोर किया। वहीं, विजयवीर ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल ओएसटी टी4 में फाइनल में 34 स्कोर किया।
विज्ञापन


मनु ने ट्रायल में पूरा दबदबा बनाए रखा। अभिंद्या पाटिल (35) दूसरे और सिमरनप्रीत कौर बरार (30) तीसरे स्थान पर रहीं। ईशा सिंह और रिदम सांगवान चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं। पुरूषों की रैपिड फायर स्पर्धा में विजयवीर ने पांच शॉट की दूसरी सीरीज के बाद बढ़त बना ली थी। उन्होंने आठवीं और आखिरी सीरिज तक बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन


अनीश भानवाला दूसरे और आदर्श सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंकुर गोयल चौथे और भावेश शेखावत पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें