फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए मनप्रीत को कमान

Thu, 28 Nov 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को सौंपा गया है। जबकि ड्रैग फ्लिकर अमित रोहीदास टीम के उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने 6 से 15 दिसंबर तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। इसके ज्यादातर सदस्य सीनियर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

भारत अपने अभियान की शुरुआत छह दिसंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। भारत के पूल-सी की बाकी टीमों में कोरिया और कनाडा हैं। टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का कहना है कि मुकाबला घर में होने के कारण यह वर्ल्ड कप बड़ी चुनौती है। टीम एक-एक मैच को लक्ष्य बनाकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपरः सुशांत टिर्की, हरजोत सिंह।
डिफेंडरः गुरजिंदर सिंह, अमित रोहीदास (उपकप्तान), सुरेंदर कुमार, सुखमनजीत सिंह, प्रदीप मोर, कोथाजीत सिंह।
मिडफील्डरः मनप्रीत सिंह (कप्तान), सतबीर सिंह, हरजीत सिंह, इमरान खान, प्रभदीप सिंह।
फारवर्डः मलक सिंह, मंदीप सिंह, तलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें