फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाज मंगल सिंह चंपिया ने दिलाया ओलंपिक टिकट

Fri, 31 Jul 2015 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल सिंह चंपिया ने बृहस्पतिवार को भारत को व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक टिकट दिला दिया जबकि रजत चौहान और लक्ष्मीरानी मांझी विश्व तीरंदाजी में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक की होड़ में कायम हैं।
विज्ञापन


31 साल के मंगल सिंह चंपिया ने स्पेन के एंटोनियो फर्नांडिज को 6-2 से हराकर रिकर्व स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत इस विश्व चैंपियनशिप में पहले महिलाओं की टीम स्पर्धा में भी अगले साल होने वाले रियो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुका है।

कोपेनहेगन में भारत की पुरुष टीम के क्वालीफाई करने से चूकने के बाद झारखंड के मंगल सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में उम्मीदें कायम रखीं। अंतिम 32 खिलाड़ियों के राउंड में मंगल ने स्पेन के मिगुइल अलवेरिनो गार्सिया को हराया। पहले और तीसरे सेट में हार के बाद एक समय मंगल 2-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन अंतत: उन्होंने 6-4 से जीत हासिल कर ली। उन्होंने दो परफेक्ट 10 लगाए।
विज्ञापन


पांचवें सेट में स्पेनिश खिलाड़ी के निशाने चूके लेकिन चंपियान ने 10, 9, 9 के शॉट के साथ लय कायम रखते हुए जीत दर्ज कर ली। हालांकि चंपिया क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के एलियास मालावे से 4-6 से हारकर पदक की होड़ से बाहर हो गए।

इससे पहले कपाउंड वर्ग में रजत चौहान ने फाइनल में जगह बनाई। पिछले साल हुए एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाले रजत चौहान ने कोलंबिया के कैमिलो कैरडोना को 143-138 से हराया। अब उनका मुकाबला शनिवार को स्थानीय खिलाड़ी स्टीफन हैनसेन से होगा। क्वार्टर फाइनल में चौहान ने कनाडा के केविन को 146-143 से हराया।

लक्ष्मीरानी मांझी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरे पदक की उम्मीद बनाईं रखीं। वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में रविवार को कोरिया की मिसन चोई से भिड़ेंगी।

इससे पहले दुनिया की पूर्व नंबर एक दीपिका कुमारी पहले मैच में ही बाहर हो गईं। उसके बाद लक्ष्मी रानी ने जार्जिया की क्रिस्टीन एसेबुआ को चौथे राउंड में और क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की एलेजेंड्रा वैलेंसिया को पराजित किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त ताइपे की शि चिया लिन ने लक्ष्मीरानी को कड़े मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें