फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट फेडरेशन को झटका, आइस रिंक में नहीं होगा टूर्नामेंट

Thu, 30 Jul 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आइस रिंक में ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन का सपना देख रही स्टेट फेडरेशन को झटका लगा है।
विज्ञापन


कठोर सतह को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के तकनीकी अधिकारियों ने आयोजन स्थल को नकार दिया है। अब स्टेट फेडरेशन ने परेड ग्राउंड और स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में टूर्नामेंट के मुकाबले कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

देहरादून में 4 अगस्त से ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू होना है। इसके लिए उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन ने पहले परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल के प्रैक्टिस बैडमिंटन कोर्ट और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बने बैडमिंटन हॉल को आयोजन के लिए चुना था।
विज्ञापन


मगर मैचों की संख्या अधिक होने और आयोजन स्थल एक जगह पर ही बनाए जाने के लिए रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय आइस रिंक का चयन किया गया। जहां 8 कोर्ट बनाए जा रहे थे।

इसके लिए बाकायदा खेल विभाग से भी अनुमति ले ली गई थी और विद्युत व्यवस्था सही करने के लिए बिजली विभाग को करीब 50 हजार रुपए अग्रिम राशि भी दी गई थी। मगर आयोजन स्थल पर तैयारी पूरी होती, इससे पहले ही बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के तकनीकी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

सूत्रों की मानें तो बीएआई अधिकारियों ने कठोर सतह को देखते हुए डबल टर्फ बिछाने के लिए कहा, लेकिन राज्य एसोसिएशन के लिए करीब 16 टर्फ एक साथ जुटाना भारी पड़ गया।
विज्ञापन


इस कारण अब टूर्नामेंट का आयोजन स्थल दोबारा परेड ग्राउंड और स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया गया है। परेड ग्राउंड में 3 और स्पोर्ट्स कालेज में 4 कोर्टों में मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही युवा कल्याण के हाल को आपात स्थिति के लिए रखा गया है। स्टेट एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने भी आयोजन स्थल बदलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें