फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallorca Open: विंबलडन से पहले सितसिपास ने जीता करियर का नौवां खिताब, बतिस्ता को हराया

Sun, 26 Jun 2022 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाल्मा (स्पेन)

सार

  • फाइनल में तीन सेट में बतिस्ता आगुत को हराकर सत्र की दूसरी चैंपियनशिप अपने नाम की
  • अप्रैल में मोंटे कार्लो टेनिस चैंपियनशिप में हासिल की थी जीत
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनान के 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने स्पेन में खेले गए मालोर्का चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में राबर्टो बतिस्ता आगुत को हराकर करिअर का नौवां खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस जीत से संकेत दिए हैं कि वह आगामी ग्रैंडस्लेम विंबलडन की अच्छी तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार से ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू हो रहे विंबलडन से पहले सितसिपास का एटीपी टूर पर यह पहला ग्रास कोर्ट खिताब है।
विज्ञापन


दूसरी वरीय यूनानी खिलाड़ी ने एक कड़े मुकाबले में तीन सेट के मुकाबले में बतिस्ता आगुत को 6-4, 3-6, 7-6 (2) से हराकर सत्र की 40वीं जीत हासिल की। वहीं इस सीजन का दूसरा खिताब जीता। इससे पहले अप्रैल में मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया था। विश्व में छठी रैंकिंग पर काबिज सितसिपास विंबलडन में स्विस खिलाड़ी एलेक्जेंडर रिचर्ड से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें