लंदन में ओलंपिक खेलों के आयोजन स्थल रहे ओलंपिक पार्क में अब आगामी चैंपियनशिप आयोजनों के उद्देश्य से 46.8 करोड़ डॉलर खर्च करके और ज्यादा उन्नत बनाया जाएगा।
ओलंपिक पार्क के मेकओवर में लिए बिल्डरों ने मंगलवार से यहां काम भी शुरू कर दिया। लेकिन 43.0 करोड़ पाउंड की लागत से बनाए गए ओलंपिक स्टेडियम के लिए अब तक कोई किराएदार नहीं मिल पाया है।
प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हैम यूनाइटेड ने हालांकि स्टेडियम को फुटबाल चैंपियनशिप के लिए किराए पर लेने में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन स्टेडियम को अब तक फुटबाल मैचों के लिहाज से पूरी तरह तैयार नहीं किया जा सका है।