विजेता टीम को एक लाख की इनामी राशि और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी। साथ ही टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर, फुल बैक, हॉफ बैक , फॉरवर्ड को भी इनाम दिया जाएगा। रविवार को दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एसजीजीएस क्लब चंडीगढ़ ने रोवर हॉक्स की टीम को एक तरफा मैच में 5-0 से शिकस्त दी।
दिन में खेले गए दूसरे मैच में चंडीगढ़ इलेवन की टीम ने हॉकी पटियाला की टीम को 7-1 से हरा दिया। मैच के हॉफ समय मे खिलाड़ियों ने पीजीआई में भर्ती बलबीर सिंह सीनियर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी।
सेंट स्टीफंस और शिशु निकेतन की टीमों को मिली जीत
सीबीएसई कलस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज रविवार को सेंट सोल्जर स्कूल सेक्टर-28 के फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। इसमें नार्थ जोन की 54 टीमें शिरकत कर रही हैं। इसका उद्घाटन डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह ने किया। पहले दिन कई रोचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में सेंट स्टीफंस स्कूल तोंगा ने विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर की टीम को 3-0 से हराया।
अंडर-19 वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल 32 की टीम ने सेंट लुक स्कूल सोलन की टीम का 1-0 से मात दी। अंडर-17 वर्ग में शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर 43 की टीम ने एयर फोर्स स्कूल सेक्टर 31 की टीम को एक तरफा मैच में 7-0 से मात दी। हरियाणा मॉडल स्कूल पंचकूला ने ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल रुड़की की टीम को 4-0 से मात दी।
सेक्रेट हार्ट स्कूल की तारिणी गोयल ने 6.5 अंक हासिल कर चंडीगढ़ चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-44 में हुई चैंपियनशिप में 48 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शह और मात के इस खेल में 20 शीर्ष स्तर के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में नवीन बंसल कुल 5.5 अंक लेकर दूसरे स्थान, वरुण गुप्ता तीसरे और जुपिंदरजीत सिंह चौथे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ी नेशनल के लिए चुने गए हैं। इनमें तारिणी गोयल, नवीन बंसल, वरुण गुप्ता, जुपिंदरजीत सिंह शामिल हैं। नेशनल चैंपियनशिप 8 से 18 दिसंबर तक जम्मू में होगी।