गेंदबाजी में हैट्रिक समेत चार विकेट लेने के बाद कप्तान अवनीश ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए और शानदार अर्द्धशतक जमाया। अवनीश ने 56 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों से सजी 56 रनों की पारी खेली। दूसरे ओपनर तनुष गुसांई 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मनीष ने 18 और गौरव जोशी ने नाबाद दो रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की टीम ने 19.1 ओवर में आसान जीत हासिल कर ली। पुडुचेरी के निपुन गायकवाड़ और अरबाजउद्दीन ने एक-एक विकेट चटकाया।
अंक तालिका में खुला खाता
पहली बार बीसीसीआई की किसी प्रतियोगिता में खेलने उतरी उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। शनिवार को बिहार से पहला मुकाबला हारने के बाद टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए पुडुचेरी को खेल के सभी विभागों में कड़ी शिकस्त दी।