फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल कोर जालंधर और पटियाला क्लब बना हाकी चैंपियन

Sun, 24 Nov 2019 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा के पुरुवाला में गुरु गोविंद सिंह तृतीय ओपन हाकी गोल्ड कप प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सिग्नल कोर जालंधर और महिला वर्ग में सेव गर्ल्स पटियाला क्लब की टीम चैंपियन बनी। पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक सुखराम चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के संचालन बलजीत नागरा, गुरनाम सिंह, प्रेस सचिव एलआर अत्री और जाफर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में सिंग्नल कोर जालंधर ने मां यमुना हाकी पांवटा क्लब को 2-1 से हरा कर खिताब कब्जाया।

विजेता टीम 51 हजार, ट्रॉफी और रनरअप टीम को 31 हजार, तृतीय रही यमुनानगर को 7100 राशि इनाम के रुप में दी गई। महिला वर्ग में पटियाला टीम ने मां यमुना क्लब पांवटा को पेनेल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया। विजेता टीम को 31 हजार, रनरअप टीम को 21 हजार और तीसरे स्थान पर रहीं राय स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 51 सौ रुपये पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें