फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग में हिमाचल के वृशांक ने दिलाया देश को गोल्ड मेडल

Sun, 16 Jun 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
वृशांक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटली के मिलान शहर में हुई किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में हिमाचल के वृशांक ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। प्रतियोगिता के दौरान 24 किलो भारवर्ग के फाइनल में हिमाचल के नन्हें वृशांक शर्मा ने इटली के मार्को को हराकर देश को पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाया।

विज्ञापन


इससे पूरी दुनिया में हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने रूस के एंड्रयू को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। देश का प्रतिनिधित्व कर रहे 19 सदस्य दल में यह पहला मेडल नन्हें वृशांक ने जीता है।

वर्ल्ड कप में भाग लेने से पहले वृशांक ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन के 24 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल चैंपियन बनकर अपनी पहचान बनाई थी। वृशांक मेडल जीतने बाद 20 जून को भारत वापस आएंगे।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर देश और प्रदेश के कई संगठन उनका स्वागत करेंगे। मेडल मिलने की खुशी में उनके मंडी जिला की सरकाघाट के बैरु गांव में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

चंडीगढ़ के सेंटेंस कान्वेंट स्कूल में सेकंड क्लास के छात्र वृशांक शर्मा राष्ट्रीय किक बॉक्सिग संघ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी चंद्र मोहन शर्मा के पुत्र हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की टीम में शामिल होकर सात वर्षीय वृशांक ने पिता चंद्र मोहन शर्मा का सपना पूरा किया है।

उनके पिता किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन खुद वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कभी भाग नहीं ले सके। वृशांक ने पदक अपने दादा के लिए समर्पित किया है।

विज्ञापन

सीएम जयराम और सांसद रामस्वरूप ने दी बधाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
वृशांक शर्मा के मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरूप, राज्य युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के डायरेक्टर विनय सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल से बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शन से देश-विदेश में हिमाचल का नाम रोशन हुआ है।

सरकार इन्हें प्रोत्साहन देगी। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा एवं प्रदेश किक बॉक्सिग संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा परशुराम अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉक्टर संजय यादव ने वर्ल्ड कप में देश के लिए तीन मेडल और जीतने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें