फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाएगा दम, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Tue, 11 Jun 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदौर में 10 से 15 जुलाई के बीच होने वाली इंडियन बॉक्सिंग प्रो लीग प्रतियोगिता में कानपुर के एक मात्र खिलाड़ी राज कुमार सिंह का चयन हुआ है। मार्च में पटना में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद राज कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


बिहार के सिवान जिला निवासी किसान संदीप सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह ने 2008 में बॉक्सिंग का अभ्यास शुरू किया था। राज कुमार ने काठमांडू में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में राज कुमार यूथ वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। राज कुमार को फाइनल तक पहुंचने के लिए चार प्रदेशों के खिलाड़ियों से फाइट करनी होगी।

मोबाइल में वीडियो देखकर शुरू किया था अभ्यास
राज कुमार के पिता संदीप का सपना था कि बेटा बड़े स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करे और अपने देश का नाम रोशन करे। पिता के सपने को पूरा करने के लिए राज कुमार ने मोबाइल में बॉक्सिंग के वीडियो डाउनलोड किए और घर पर ही देखकर अभ्यास शुरू कर दिया।

बेटे की लगन व मेहनत को देखकर संदीप ने राज कुमार को चार साल पूर्व कानपुर भेजा और ग्रीनपार्क में प्र्रशिक्षण दिलाया। एक साल से राज कुमार पालिका स्टेडियम में प्रशिक्षक भगवान दीन की देखरेख में अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

एक नजर उपलब्धि पर
- 2017 में बिहार के सिवान में हुई डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2017 में छपरा में स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 में महाराष्ट्र में हुई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2018 में काठमांडू में हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 2019 में पटना में हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें