फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांगवान शूटिंग विश्व कप में भारत की शानदार शुरुआत, गनीमत शेखों का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

Thu, 09 May 2019 08:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गनीमत सेखों - फोटो : file
विज्ञापन

पिछले साल जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज गनीमत शेखों कोरिया के चांगवान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) शाटगन विश्व कप में महिला स्कीट में संयुक्त रूप से तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ की इस निशानेबाज ने क्वालिफिकेशन के पहले दिन 75 में से 72 स्कोर बनाया और वह 56 प्रतिस्पर्धियों के बीच सातवें स्थान पर है। 

दूसरे दिन 25-25 शाट के दो राउंड होंगे जिसके बाद चोटी की छह खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाएंगी। 

इस स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप पदक के अलावा तोक्यो ओलंपिक 2020 के दो कोटा स्थान भी दांव पर लगे हुए हैं। 

स्पर्धा में भाग ले रही दो अन्य भारतीय महेश्वरी चौहान कुल 66 अंकों के साथ 35वें और रश्मि राठौड़ 62 अंक बनाकर 49वें स्थान पर है। 

मौजूदा ओलंपिक चैंपियन इटली की डायना बाकोसी 75 में से 74 अंक बनाकर शीर्ष पर हैं। गनीमत के अलावा अमेरिकी दिग्गज किम्बरले रोड का स्कोर भी 72 है। 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरूष स्कीट स्पर्धा के पहले दिन के क्वालीफाईंग मुकाबले होंगे। इसमें भारत के मैराज अहमद खान, अंगद वीर सिंह बाजवा और शीराज शेख पदकों और कोटा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें