उन्होंने आने के लिए मंजूरी भी दी थी, लेकिन शायद किसी राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने अंतिम समय में अपना कार्यक्रम बदल दिया। मुख्यमंत्री आते तो इसका एक बड़ा संदेश प्रदेश को जाता और युवा और उत्साहित होते।
उन्होंने कहा कि कुछ आयोजन पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर किए जाते हैं। ये समाजसेवा को समर्पित होते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। कहा कि इस आयोजन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।