उत्तराखंड की क्रिकेट टीम में शामिल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी आर्य सेठी ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मुकाबले में शानदार अर्द्धशतक लगाया। 17 साल आठ माह के आर्य 52 रन बनाने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि आउट होने से पहले वह टीम की जीत सुनिश्चित कर चुके थे।
दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तराखंड
विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन जीत के साथ उत्तराखंड की टीम प्लेट ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बिहार और उत्तराखंड ने चार में से तीन-तीन मुकाबले जीते हैं। हालांकि उत्तराखंड को एक हार झेलनी पड़ी है जबकि बिहार का मुकाबला रद हो गया था। ऐसे में बिहार 14 अंकों के साथ पहले और उत्तराखंड 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। 10 अंकों के साथ अरुणाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।