फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे अर्जेंटीना यूथ ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्तराखंड के लक्ष्यसेन

Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी और एशियन चैंपियन लक्ष्य सेन छह से 18 अक्टूबर तक अर्जेंटीना में होने वाले तीसरे यूथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। लक्ष्य 68 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल हैं, जिसमें 46 खिलाड़ी, 22 कोच और अधिकारी शामिल हैं। 46 खिलाड़ियों के दल में लक्ष्य सेन उत्तराखंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन


लक्ष्य सेन ने हाल ही में 53 वर्ष बाद एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को पराजित किया था। इधर, उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी का कहना है कि यूथ ओलंपिक में लक्ष्य से काफी उम्मीदें हैं।

टीम के सोमवार की रात अर्जेंटीना रवाना होने से पहले दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और अधिक से अधिक पदक लाने का आह्वान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें