अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंडर-19 महिला टी-20 ग्रुप सी के दूसरे दिन के पहले मैच में उत्तराखंड ने नगालैंड को 51 और हरियाणा ने झारखंड को पांच विकेट से हराया। नगालैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट में 141 रन बनाए।
नगालैंड की गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। 44 रन अतिरिक्त दे दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगालैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 90 रन बना सकी।
हरियाणा और झारखंड के बीच हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 91 रन बनाए।
टीम की ओर से अनामिका कुमारी ने 64 गेंदों में नाबाद 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने मात्र 14.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन बना लिए।