महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में सोमवार को इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान सुंदरनगर और जीसी मंडी के बीच खेला गया। इसमें एमएलएसएम कॉलेज ने मंडी को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मंडी कॉलेज की टीम 18.2 ओवर में मात्र 88 रन पर ढेर हो गई। मंडी की तरफ से बल्लेबाज साहिल ने 32 और निखिल ने 25 रन का योगदान दिया।
एमएलएसएम कॉलेज की टीम के गेंदबाज नितिश और कर्ण ने 2-2 और अभिषेक तथा दीपक ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएलएसएम कॉलेज ने 14.2 ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें गिरीश ने नाबाद 54 रन बनाए।