फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमन क्रिकेट चैंपियनशिपः हरियाणा को 159 रन से हराकर यूपी सेमीफाइनल में पहुंचा

Fri, 26 Oct 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीनियर नेशनल वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप में हरियाणा को हराकर यूपी सेमीफाइनल में पहुंच गया है। वहीं एमपी और बंगाल की टीमों ने अपने-अपने लीग मैचों में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ वुमन क्रिकेट एसोसिएशन ने किया है। गुरुवार को पहले मैच में यूपी की टीम ने हरियाणा को 159 के विशाल अंतर से हराया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते यूपी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। रीतू पाल ने 56 गेंद पर 14 चौके लगाते हुए 74 रन की पारी खेली। शिवी यादव ने टीम के लिए 35 महत्वपूर्ण रन बनाए। गेंदबाजी में पूजा ने 1, अंजली ने 1, प्रीया ने 1 और शबनम ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की पूरी टीम 24.2 ओवर में मात्र 69 के स्कोर पर सिमट गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

भूमि ने सबसे अधिक 16 रन बनाए। गेंदबाजी में यूपी की छाया ने 11 रन देकर 3 विकेट, रीतू पाल ने 9 रन देकर 2 विकेट और शिवी यादव ने 6 रन देकर 2 विकेट झटके। एक अन्य मैच में एमपी ने बिहार को 138 रन से हराया। एमपी ने 205 रन बनाए। महिमा ने 15 चौकों के साथ शानदार 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार 18.2 ओवर में कुल 67 के स्कोर पर सिमट गया। तीसरे मैच में वेस्ट बंगाल ने गुजरात को 33 रन से हराया।

एसजीजीएस कालेजिएट पब्लिक स्कूल और गुरु नानक  स्कूल बने विजेता
एसजीजीएस कालेजिएट पब्लिक स्कूल-26 और गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 ने राव जय सिंह मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट में क्रमश: लड़के और लड़कियों के वर्ग में विजेता ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को खेले गए रोमांचकारी मुकाबले में ब्वॉयज कैटेगरी का फाइनल मैच एसजीजीएस कालेजिएट पब्लिक स्कूल-26 और न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 के बीच खेला गया। 

इस मुकाबले में एसजीजीएस कालेजिएट पब्लिक स्कूल-26 ने न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 की टीम को 80- 57 से शिकस्त दी। विजेता टीम से दीपू कुमार ने 30 अंक बनाए। हराने वाली टीम से अजमेर ने 22 अंक बटोरे। तीसरे स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल की टीम रही। वहीं लड़कियों के वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 ने न्यू पब्लिक स्कूल सेक्टर-18 की टीम को 35- 7 से मात दी। विजेता टीम से निहारिका ने 14 अंक बनाए। तीसरे स्थान पर कॉर्मल कान्वेंट स्कूल की टीम रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें