इंदिरा मैदान में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रदेश स्तरीय मुकाबले में 10 टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में ऊना ने मंडी को 4-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में हमीरपुर ने कांगड़ा को 3-2 से शिकस्त दी।
फाइनल ऊना और हमीरपुर के बीच खेला गया। इसमें ऊना ने हमीरपुर को एक तरफा मुकाबले में 5-1 से परास्त कर विजेता का खिताब जीता। मुख्यातिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
उन्होंने ऊना हॉकी के अध्यक्ष सतपाल सत्ती व उनकी टीम का भी बेहतर आयोजन के लिए आभार जताया। नप अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्रदेश स्तरीय मुकाबले में बेस्ट फारवर्ड का खिताब ऊना के अरमान को मिला, जबकि बेस्ट हॉफ खिलाड़ी हरदीप हमीरपुर, बेस्ट गोलकीपर ऊना के देवांश, बेस्ट फुलबैक खिलाड़ी मंडी के अजीत सिंह रहे।
इस दौरान रमेश पठानिया, सुमन पुरी, राजा सिंह मल्होत्रा, सुमित शर्मा, मदन पुरी, राजन, प्रेम ठाकुर, राजेंद्र, पवन कपिला, सतरूप, हरगोविंद, डिंपल ठाकुर, राकेश सामा, अश्वनी कश्यप, मोहित बेदी, ऋषि मेहन, हरजीत अटवाल व राजकुमार पठानिया उपस्थित रहे।