फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला को हराकर ऊना बास्केटबॉल चैंपियन

Sat, 29 Sep 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएम डीएवी कॉलेज में अंतर कॉलेज बास्केटबॉल स्पर्धा में ऊना विजेता बना है। संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में ऊना ने यह मैच धर्मशाला की टीम से तीन अंकों से जीत लिया। मैच में ऊना ने 41 अंक हासिल किए, जबकि धर्मशाला की टीम 38 अंक ही ले पाई। 

विज्ञापन


समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि बास्केटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने कॉलेज की गतिविधियों का ब्योरा रखा। बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा ने डीएवी कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें