फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत व वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में होने वाले टी-20 के लिए टिकट की कीमत तय, हाउसफुल रहेगा शो

Mon, 01 Oct 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह नवंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के मद्देनजर रविवार को इकाना स्टेडियम प्रबंधन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें आयोजन से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक के दौरान स्टेडियम में 43 हजार दर्शकों के लिए एक से ढाई हजार के बीच टिकट की दर निर्धारित की गई। हालांकि टिकट ब्रिकी एवं कारपोरेट बॉक्स के लिए दर अभी तक फाइनल नहीं हुई है। दो-तीन दिन के भीतर इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूपीसीए के कई पदाधिकारी आज की बैठक में आए थे, जिनसे हमने मैच की व्यवस्था से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की। दिन भर कई दौर में हुई बैठक के दौरान अहम निर्णय भी लिए गए।
विज्ञापन


एक अहम फैसले के तहत स्टेडियम में सबसे कम कीमत वाले टिकट की दर एक हजार और अधिकतम दर ढाई हजार तक निर्धारित की गई है। ये दर स्टेडियम की 43 हजार सीटों के लिए तय हुई है।

विज्ञापन

ऑनलाइन और खुली बिक्री पर फैसला जल्द

उन्होंने कहा कि स्टेडियम के 38 कारपोरेट बॉक्स के लिए दर एक-दो दिन में तय हो जाएगी। ऑनलाइन और खुली बिक्री के लिए भी फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि मुकाबले के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा।

गौरतलब है कि लखनऊ में अरसे बाद होने वाले क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर आमजन में खासा उत्साह है। सभी टिकट बिक्री शुरू होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और विंडीज का ये शो हाउसफुल रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें