फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आट्या-पाट्या खेल: पुरुष में कर्नाटक और महिलाओं में पुडुचेरी विजेता

Mon, 01 Oct 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर में तीन दिवसीय जूनियर राष्ट्रीय आट्या-पाट्या खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल, परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि थे। समारोह में विधायक मुल्खराज प्रेमी और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कर्नाटक की टीम पहले, केरल दूसरे और महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में पुडुचेरी की टीम पहले, महाराष्ट्र की टीम दूसरे और कर्नाटक की टीम तीसरे, पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के नीरज और महिला वर्ग में पुडुचेरी की मधुमति को उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान दिया गया।

विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर की पत्नी रजनी ठाकुर, भाजपा जनजातीय मोर्चा के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, एडवोकेट जनरल हिमांशु मिश्रा, पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, अध्यक्ष देवेंद्र राणा, राष्ट्रीय महासचिव दीपक और जिला परिषद असीम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें