फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के तीरंदाज रहे ओवर ऑल चैंपियन, समापन पर विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 01 Oct 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीरंदाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़ौत में विजयी भव विद्यापीठ स्कूल में दो दिवसीय आठवीं राज्य स्तरीय सबजूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें बागपत के तीरंदाज ओवर ऑल चैंपियन रहे। समापन पर विजेताओं को  सम्मानित किया। इसमें यूपी के 55 जिलों के तीरंदाजों ने भाग लिया।

    
विज्ञापन

 

रविवार को प्रांतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर ध्यान चंद अवार्डी सत्यदेव, जिला तीरंदाजी संघ के जिला सचिव सुनील पंवार एडवोकेट, स्कूल के डायरेक्टर सतीश मान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र पंवार और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी मधु वेदवान ने संयुक्त रूप से किया। जिला सचिव सुनील पंवार एडवोकेट ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड में फाइनल स्तर की स्पर्धाएं हुई, इनमें से अधिकांश में बागपत के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

ओवर ऑल प्रदर्शन के सब जूनियर इंडियन बालक वर्ग में गाजीपुर, सब जूनियर रिकर्व बालिका वर्ग में सोनभद्र, सब जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में सोनभद्र, सब जूनियर कंपाउंड बालिका वर्ग में बागपत, सब जूनियर इंडियन राउंड बालिका वर्ग में बागपत, सब जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग में बागपत चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में बागपत के तीरंदाजों ने 15 स्वर्ण समेत 28 पदक जीते।

इसमें सब जूनियर कंपाउंड बालक वर्ग में बागपत का निशांत प्रथम, बागपत का विशेष द्वितीय और  बागपत का निखिल तृतीय रहा। सब जूनियर इंडियन राउंड बालिका वर्ग में बागपत की तनु प्रथम,  वाराणसी की महिमा द्वितीय और  वाराणसी की दीपिका तृतीय रही। सब जूनियर कंपाउंड बालिका वर्ग में बागपत की प्रज्ञा आर्य प्रथम,  मथुरा की आरूषि द्वितीय और मथुरा की भावना तीसरे स्थान पर रहीं।

बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सब जूनियर रिकर्व बालक वर्ग में सोनभद्र का नीरज प्रथम, सोनभद्र का अमित  द्वितीय और सोनभद्र का रजनीश तृतीय रहा। सब जूनियर रिकर्व बालिका वर्ग में सोनभद्र की दृष्टि प्रथम, सोनभद्र की सीमा द्वितीय और गौतमबुद्धनगर की मधुमिता तृतीय रही। सब जूनियर इंडियन रिकर्व बालक वर्ग-30 मीटर में गाजीपुर का रोहित प्रथम, गाजीपुर का निशांत  द्वितीय और वाराणसी का  रामस्नेही तृतीय रहा।

सब जूनियर इंडियन बालक वर्ग-ओलंपिक राउंड में बागपत का मोनू प्रथम, बागपत का मनीष द्वितीय द्वितीय और गाजीपुर का रोहित तृतीय रहा।  सब जूनियर इंडियन राउंड बालक मिक्सड टीम में  बागपत प्रथम, वाराणसी द्वितीय और गाजीपुर तृतीय रहा। सब जूनियर इंडियन राउंड बालक टीम वर्ग में  गाजीपुर प्रथम, गुरुकुल मेरठ  द्वितीय और  बागपत तृतीय रहा। सब जूनियर रिकर्व बालिका - ओलंपिक राउंड में  सोनभद्र की दृष्टि प्रथम,  सोनभद्र की सीमा द्वितीय और गाजीपुर की खुशी  तृतीय रही।
विज्ञापन

सब जूनियर कंपाउंड बालिका- ओलंपिक राउंड में  मथुरा की आरूषी प्रथम,  बागपत की प्रज्ञा  द्वितीय और  मथुरा की भावना   तृतीय रही। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने  विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जयवीर तोमर,अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, रणवीर वेदवान, सचिन वेदवान,अमित एडवोकेट, अजित सिंह, मनोज, रितिका आदि रहे।

खेल नीति में कहीं कोई कमी नहीं: सत्यदेव 
मेजर ध्यान चंद अवार्डी सत्यदेव ने कहा कि देश की खेल नीति में कहीं कोई कमी नहीं है। सुधर केवल मैनेजमेंट स्तर पर किया जाना चाहिए। अक्सर संघों के बीच विवाद का खामियाजा खेल और खिलाड़ियों को उठाना पड़ता है। मेजर ध्यानचंद अवार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी तो व्यक्त की, लेकिन उनका सपना अर्जुन अवार्ड पाने का था।  उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों में ही कुछ कमी रह गई होगी, तभी उन्हें अर्जुन अवार्ड नहीं मिला पाया।   उन्होंने नए खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान रखें और उसने सुधार करते रहें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें