डिग्री कॉलेज ऊना ने पीजी सेंटर शिमला को हराकर इंटर कॉलेज फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। रोमांचक फाइनल में ऊना ने पेनल्टी शूटआउट में पीजी सेंटर की टीम को 4-3 से पराजित किया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले सोलन कॉलेज ने मेजबान कुल्लू की टीम को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 35 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला ढालपुर मैदान में खेला गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कॉलेज की साल भर की गतिविधियों की जानकारी दी। समापन पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल महंत मौजूद रहे।