फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः मिनर्वा पंजाब ने जीता 16वां फुटबॉल कप, चंडीगढ़ ने ओवरएज का लगाया आरोप

Mon, 01 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
16वां एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस मुकाबले को देखने के लिए प्रशासक और पंजाब के गवर्नर वीपी बदनौर मुख्य तौर पर पहुंचे। फाइनल मैच में मिनर्वा पंजाब ने चंडीगढ़ फुटबॉल अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेला गया। इस मैच में मिनर्वा की ओर से 26वें मिनट में ओबेधा सेराम ने गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर फाइल मैच में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। बदनौर का खेल के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इस अवसर पर भी कुछ ऐसा ही सुनने को मिला।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हर खेल के लिए इंटरनेशनल लेवल का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। इससे नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को ओर ज्यादा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध खेल है। उन्होंने कहा कि शहर को स्पोर्ट्स हब बनाना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन


फाइनल को लेकर हुआ प्रोटेस्ट
मैच के दौरान चंडीगढ़ की टीम ने मिनर्वा की टीम के खिलाड़ियों पर ओवरएज होने का प्रोटेस्ट किया। इस बारे में स्पोर्ट्स विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को लेकर पांच सदस्यों की कमेटी बनाई गई है, जिनको इसकी जांच सौंपी गई है। कमेटी द्वारा रिपोर्ट सुबह 9:30 बजे खेल विभाग को सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अगर चंडीगढ़ अकादमी का विरोध सही साबित हुआ तो मिनर्वा से खिताब वापिस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें