मुदिता गोस्वामी ने 12 और अंकिता बिष्ट ने नौ रन बनाए। अंतिम ओवरों में रुचि चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 22 रन बनाए। नगालैंड की गेंदबाजों ने 41 अतिरिक्त रन लुटाए। सपना ने दो और कप्तान एलिना, सरिबा व कनिका ने एक-एक विकेट चटकाया।
उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी करते हुए नगालैंड के बल्लेबाजों ने संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। नगालैंड के बल्लेबाज पूरी पारी में रन बनाने के लिए जूझते रहे। रिटी विश्वास और वैष्णवी सिंह ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। रिटी 21 और वैष्णवी आठ रन बनाकर आउट हुईं।
अंतिमा तेवतिया के 23 रन पर आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज भी रन बनाने के लिए जूझती रहीं। सरिबा ने पांच, एलिना ने तीन, रितु ने नाबाद नौ व कनिका ने नाबाद दो रन बनाए। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने 19 अतिरिक्त रन दिए। राधा चंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर तीन विकेट लिए। अंकिता बिष्ट और ज्योति गिरी ने एक-एक विकेट चटकाया।