फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीः आठ नवंबर को जम्मू-कश्मीर का सिक्किम से होगा मुकाबला

Tue, 05 Nov 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए जम्मू कश्मीर की 16 सदस्यीय टीम आज जम्मू एयरपोर्ट से सुबह सूरत के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में टीम का पहला मुकाबला आठ नवंबर को सिक्किम से होगा। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की टीम को ग्रुप-ई में रखा गया है, जिसमें कुल आठ टीमें हैं।

विज्ञापन

 
सैयद मुश्ताक अली टी- 20 ट्रॉफी में 38 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें टीमों को आठ ग्रुप में बांटा गया है। ई-ग्रुन में जम्मू कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, सिक्किम, ओड़िशा, नागालैंड, सौराष्ट्र हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम में नए चेहरों को जगह दी गई है।

कप्तान परवेज रसूल ने कहा कि टीम सकारात्मक सोच के साथ अपने मुकाबले खेलेगी। विजय हजारे ट्रॉफी में टीम ने अच्छे खल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को स्थान दिया गया- कप्तान परवेज रसूल

कप्तान परवेज रसूल ने कहा कि वनडे के बाद अब हम टी-20 मुकाबला खेलने जा रहे हैं। इस बार टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुभम खजूरिया हमारा प्रमुख बल्लेबाज हैं। प्रतियोगिता में उनसे काफी उम्मीद है। विजय हजारे  ट्रॉफी में ओपनिंग जोड़ी में परेशानी आई थी, लेकिन टी-20 में अलग होता है। हमारी टीम में आलराउंडर खिलाड़ी काफी हैं जो हमें मैच जिताने में मदद करेंगे।   

टीम में खिलाड़ी
परवेज रसूल (कप्तान), शुभम खजूरिया, शुभम पुंडीर, जतिन वाधवान, आकिब नबी, उमर नजीर, आबिद मुश्ताक, ओवैस शाह, आमिर अजीज, नासिर रसूल, उस्मान पंडित, राम दयाल, तनमे सलाथिया, मंजूर डार, अब्दुल समद, फजल रशीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें