फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U23 Wrestling World C'ships: पूजा गहलोत स्वर्ण पदक से चूकीं, फाइनल में जापान के ओकुनो ने हराया 

Sat, 02 Nov 2019 07:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पूजा गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूजा गहलोत (53 किग्रा) को यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में पूजा को जापान की हारूनो ओकुनो ने 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, इस हार के साथ पूजा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन




इससे पहले पूजा ने जूनियर यूरोपियन चैंपियन तुर्की की जेनेप येतगिल को 8-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पूजा ने क्वालीफाइंग चरण से ही अच्छी शुरूआत की थी, जिसमें उन्होंने रूस की कैटरीना वर्बिना को 8-3 से मात दी थी। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने 8-0 की शानदार जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

साजन भानवाल सेमीफाइनल में

विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के तीन बार के पदक विजेता साजन भानवाल (77 किग्रा) ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। साजन ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन को पीर अलबिन को 6-2से मात दी। इससे पहले क्वालिफायर ने उन्होंने 6-0 से और प्री क्वार्टर में 3-1 से जीत दर्ज की। अब साजन का सामना जापान के कोडाई साकुराबा से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें