सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर के दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष वर्धन सिंह कंवर ने हमीरपुर में शान-ए- हिमाचल खिताब अपने नाम किया है। 2013 में अपना योग शो भी किया था और अपने स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से पहली बार नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया और स्कूल की ओर से 4 नेशनल और 6 स्टेट और नॉर्थ जोन स्तर के टूर्नामेंट में भाग ले चुके हैं।
हर्ष इससे पूर्व डीडी पंजाबी के लाइव शो किसमें कितना है दम में ग्रेंड फाइनल में रनर अप रहे हैं। टीवी और रेडियो पर योग आधारित कार्यक्रम में भाग ले चुके है। हर्ष स्थानीय स्तर मेलों और बड़े सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से योग का प्रदर्शन कर नशा मुक्त समाज निर्माण और योग को जीवन में अपनाने का संदेश दे रहे है।
हर्ष अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी योग शिक्षिका लता देवी, माता नीना कंवर और पिता संजीव कंवर के साथ ही स्कू ल के प्रधानाचार्य रूम सिंह को देते है, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पिता संजीव और प्रधानाचार्य रूम सिंह ने कहा कि हर्ष पढ़ाई के साथ योग में स्कूल और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षवर्धन कंवर मूलत: जिला शिमला के कुफरी के शटेंयां गांव के रहने वाले हैं।