खेल परिसर शिमला की शूटर वाणी ने सिल्वर मेडल जीता है। राजधानी शिमला में स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर की शूटिंग रेंज से प्रशिक्षण ले रही कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी की छात्रा वाणी महिंद्रो ने केरला त्रिवेंद्रम में 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप मेें दस मीटर एअर राइफल वुमन यूथ टीम इवेंट में प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलवाया। प्रदेश की टीम में वाणी के साथ रोहड़ू की शूटर जीना खिट्टा और चौपाल की शूटर शुभदायनी लक्ष्मी सदस्य थी।