फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां होगी राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता

Tue, 18 Dec 2018 05:37 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर और जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता सरकारी आइटीआई मंडी में होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता 24 और 25 दिसंबर को होगी। इसमें सभी जिलों के करीब 350 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रहने और खाने का खर्च खुद उठाना पड़ेगा। हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप में 500 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। 22 दिसंबर को सभी प्रतिभागियों को मंडी आईटीआई में अपना पंजीकरण करवाना होगा।

इसके बाद किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। आजाद ने कहा कि दोनों वर्गों की प्रतियोगिता में वुशू खेल की तालू स्पर्धा की चार प्रतियोगिताएं ननगून, ताइजकान, ननकान व तयूनान के मुकाबले होंगे। इसके लिए प्रदेश संघ के प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और सचिवों को सूचित कर दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें