फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में नेशनल खेलेंगी हिमाचल की यमुना

Tue, 18 Dec 2018 04:51 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू की जमा दो की छात्रा यमुना का चयन अंडर-19 राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। यमुना 18 से 23 दिसंबर तक बिलासपुर के घुमारवीं में प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियां सीखेंगी।

विज्ञापन


इसके बाद मध्यप्रदेश के इंदौर में 26 से 31 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उनके कोच और डीपीई देवचंद ठाकुर ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सोलन के कुनिहार में हुई थी।

यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर यमुना का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रधानाचार्य निरंजन शर्मा और स्टाफ ने छात्रा और डीपीई देवचंद ठाकुर और शारीरिक शिक्षक शिव चंद को बधाई दी है। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी यमुना को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें