फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने जीता सोना

Thu, 01 Nov 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर की मुक्केबाजों की दबदबा रहा। तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार में मंडी की पल्लवी ने सोलन का संजू को हराकर गोल्ड जीता।

विज्ञापन


51 किलोग्राम में लाहौल-स्पीति की तनुजा ने किन्नौर की नीतू को पराजित किया। 54 किग्रा में बिलासपुर की दीपिका ने लाहौल की सुनीता को हराया। 57 किग्रा में किन्नौर की बिनाशी ने मंडी की दिनेश कुमारी को हराया। किन्नौर की प्रियंका नेगी ने 60 किग्रा में कांगड़ा की आरती को पराजित किया। 

इरेकी शिमला ने रूपा रानी किन्नौर को 64 किलोग्राम के वजन में हराया। लक्ष्मी देवी कुल्लू को 69 किलोग्राम में शशि कला किन्नौर से हार का सामना करना पड़ा। लाहौल-स्पीति की शक्तिमा ठाकुर ने 75 किग्रा में कांगड़ा की सुनाली ठाकुर को पराजित किया।
विज्ञापन


81 किग्रा वर्ग में लाहौल-स्पीति की प्रतिमा ठाकुर ने मंडी की दिशा कुमारी को हराया। 82 किलोग्राम में किन्नौर की मोनिका ने लाहौल-स्पीति की राजकुमारी को पस्त किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी गंगा लाल नेगी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें