प्रदेश स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का मंडी के धर्मपुर में आगाज हो गया। सोमवार को आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए।
खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहने से शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 11000 रुपये देने की घोषणा की। यहां से चुने गए खिलाड़ियों का हिमाचल टीम में चयन किया जाएगा।
इस मौके पर पर प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर, मंडल भाजपा महामंत्री प्रताप सकलानी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम राणा, भाजयुमो मंडल महामंत्री विनोद पालसरा, संजय निराला, प्रधान धर्मपुर ठाकर दास, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे।