फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में होने जा रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप, 18 मंडलों के 250 खिलाड़ी लेंगे भाग

Wed, 14 Nov 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी हैंडबॉल संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्याम नारायण पांडेय की दूसरी पुण्यतिथि पर जूनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 20 नवंबर तक किया जाएगा। बनारस के केराकतपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के मैदान में होने वाले इस आयोजन में 18 मंडलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। यह जानकारी वाराणसी जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने दी।  
विज्ञापन


हैंडबाल संघ सचिव शम्स तबरेज ‘शंफू’ ने बताया कि सभी मंडलों को चार पूल में बांटा जाएगा। कुल 40 मैच खिले जाएंगे। प्रतिदिन नौ से दस मुकाबले होंगे। सभी मुकाबले लीग कम नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। इनाम राशि 21 हजार रुपये रखी गई है।

वहीं सभी खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह का उद्घाटन 17 नवंबर को शाम चार बजे राज्य मंत्री अनिल राजभर करेंगे। विशिष्ट अतिथि रूप में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर के अलावा नेटबॉल के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजीव शर्मा मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें