रणजी ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में उत्तराखंड की टीम ने मणिपुर को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। उत्तराखंड के विनीत सक्सेना 32 और वैभव पंवार 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अब तक उत्तराखंड अपने दोनों रणजी मैच जीत चुका है। पहले मैच में टीम ने बिहार को हराया था। उत्तराखंड को पहली पारी में 228 रन पर समेटकर मणिपुर ने दूसरे दिन 60 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे।
मणिपुर ने उत्तराखंड पर 52 रन की बढ़त भी बना ली थी। वहीं, तीसरे दिन मणिपुर की पूरी टीम 185 रन पर आउट हो गई। उसके बाद उत्तराखंड ने शानदार पारी खेलते हुए मणिपुर को आठ विकेट से हरा दिया।