आकाश, आर्यन और अनमोल ने 20वें, 34वें और 40वें मिनट में टीम के लिए गोल किए। सेंट सोल्जर मोहाली ने माउंट लिटर, डेराबस्सी को 9-0 से हरा दिया। लुबनप्रीत और सौमिल ने गोल दागे। जाशुया, शोएब, तेजस, दिवंशु और पुष्प ने 6वें, 26वें, 28वें, 29वें और 35 वें मिनट में गोल किया। विवेक हाई स्कूल, सेक्टर 38 चंडीगढ़, केबी डीएवी सेक्टर-7 चंडीगढ़, शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली को अपने संबंधित विरोधियों के खिलाफ वॉकओवर मिला।
दीक्षांत इंटरनेश्रल स्कूल, जीरकपुर को श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल ने 5-1 से हराया। सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर ने महावीर पब्लिक स्कूल, पुंज, एचपी को हराकर 1-0 से मैच जीता। प्रियांशु ने 33वें मिनट में गोल करके जीत हासिल की। गुरु हरकृष्ण स्कूल, डेराबस्सी ने सेंट ल्यूक, सोलन को 1-0 से हराया। अभिषेक ने मैच के तीसरे मिनट में एकमात्र गोल हासिल किया।
पेनेल्टी शूट आउट में चंडीगढ़ ने ईएमई को चटा दी धूल
एसएन वोहरा ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को चंडीगढ़ इलेवन की टीम रोमांचकारी मुकाबले में पेनेल्टी शूट आउट से जीत हासिल की। टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 13 अक्तूबर तक सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में रॉक रोवर्स हॉकी क्लब की ओर से करवाया जा रहा है। सोमवार को दो लीग मुकाबले खेले गए।
दिन का पहला मैच चंडीगढ़ इलेवन और ईएमई की टीमों के बीच खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर रही। आखिर में फैसला पेनेल्टी शूट आउट के जरिये हुआ। इसमें चंडीगढ़ इलेवन ने ईएमई की टीम को 5-3 से मात दी। दिन के दूसरे मैच में एसजीजीएस क्लब ने सीआरपीएफ की टीम को 4-3 से हराया।