फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला हॉकी चैंपियनशिप पर सेंट एंड्रूज का कब्जा, जूनियर बॉयज को 3-1 से हराया

Fri, 07 Dec 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई 8-ए-साइड ‘जिला हॉकी चैंपियनशिप’ पर सेंट एंड्रूज टीम ने जूनियर बॉयज टीम को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मैच में सेंट एंड्रूज ने जूनिय ब्वॉयज को 3-1 से हराया। 
विज्ञापन


सेंट एंड्रूज की ओर से जयशंकर यादव ने दो और सुमित ने एक गोल दागा। जूनियर ब्वॉयज की ओर से एकमात्र गोल कुनाल ने किया। चैंपियनशिप में बेस्ट फॉरवर्ड का अवार्ड जय शंकर यादव को मिला। चैंपियनशिप के बेस्ट डिफेंडर एमडी जैन के कुनाल रहे। 

बेस्ट गोलकीपर मनोरमा क्लब के धर्मेंद्र चौधरी रहे। मैच से पहले मुख्य अतिथि के रूप में भगत सिंह बघेल ने शिरकत की। फाइनल मैच के विशिष्ट अतिथि एसजीएफआई के संयुक्त सचिव डॉ. राजेश मिश्रा और राजेश परिहार रहे। 
विज्ञापन


मैच के निर्णायक नवल किशोर और नितिन सक्सेना रहे। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, सचिव संजय गौतम, अमिताभ गौतम, तजेंद्र सेनी, अमित सक्सेना, धर्मेंद्र बघेल, गर्जन सिंह, प्रशांत शुक्ला, फिरोज खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें