फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2018 : विनीत और रजत ने संभाली उत्तराखंड की पारी, दूसरे दिन उत्तराखंड ने चार विकेट खोए

Fri, 07 Dec 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में शुरुआती झटकों के बाद विनीत सक्सेना और रजत भाटिया ने अर्द्धशतकीय पारी खेल कर उत्तराखंड को संभाल लिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 83 रनोें की साझेदारी कर ली है। इसके चलते टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। विनीत सक्सेना 62 और रजत भाटिया 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार के मेघालय के अविजित बल्लेबाज गुरिंदर सिंह 22 और अभय नेगी ने 294 रनों से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि पहले सत्र में उत्तराखंड के गेंदबाज हावी रहे। दूसरे दिन मेघालय के पांच बल्लेबाद केवल 17 रन ही जोड़ सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए करणवीर और विनीत ने 45 रन जोड़े। इसी स्कोर पर करणवीर 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज कार्तिक जोशी ने छह, वैभव पंवार एक व सौरभ रावत 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक समय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 92 रन था। इसके बाद मैदान पर आए कप्तान रजत भाटिया और दूसरे छोर से टिककर खेल रहे विनीत सक्सेना ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और दिन का खेल स्टंप्स होने तक अविजित रहे। उत्तराखंड की टीम अभी 136 रनों से पीछे है। 

11.5 ओवर 17 रन और पांच विकेट
मेघालय का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 294 रन था। दूसरे दिन मेघालय केवल 17 रन ही बना सकी। टीम ने अपने शेष पांच विकेट मात्र 11.5 ओवर में ही गवां दिए।
विज्ञापन


धपोला के नाम रहा पहला घंटा
पहले सत्र में उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने पांच विकेट चटकाए। हांलाकि पहले दिन धपोला केवल एक विकेट ही लेने में सफल रहे थे, लेकिन दूसरे दिन के पहले एक घंटे में ही दीपक ने मेघालय के शेष पांच विकेट गिरा दिए। 

आज आक्रामक खेल दिखाएगी मेघालय टीम
मैच के बाद हुए कांफ्रेंस में मेघालय के आदित्य सिंधानिया ने कहा कि तीसरे दिन हमें आक्रामक खेल दिखाना होगा। सुबह का पहला घंटा मायने रखता है। हम कोशिश करेंगे की पहले घंटे में दो-तीन विकेट निकाल कर उत्तराखंड को बैकफुट पर लाकर खड़ा करें। वहीं, उत्तराखंड के ओपनर बल्लेबाज विनीत सक्सेना ने कहा कि सूझबूझ से बल्लेबाजी करनी होगी। पहले सत्र के पहले दो घंटे में विकेट खोए बिना बल्लेबाजी करनी होगी। 30-30 रन की साझेदारी कर स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें