फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: दंगल से पहले हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, जीरकपुर के दीपू ने जीती छोटी माली

Wed, 16 Apr 2025 12:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)।

सार

महावीर दंगल कमेटी मैहरी काथला की ओर से आयोजित दंगल में देशभर से करीब 50 नामी पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन
नाल्टी मोड़ दंगल में हेलिकॉप्टर से होती फूलों की बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहरी काथला के नाल्टी मोड़ स्थित स्टेडियम में आयोजित दंगल में छोटी माली का खिताब जीरकपुर पंजाब के दीपू पहलवान ने अपने नाम किया। बड़ी माली के लिए भारत सम्राट का मुकाबला मिर्जा ईरान और दिनेश गुलिया के बीच बराबरी पर छूटा। महावीर दंगल कमेटी मैहरी काथला की ओर से आयोजित दंगल में देशभर से करीब 50 नामी पहलवानों ने दम दिखाया। इनमें विशाल मयूर, मोहित, रोहित, अनिरुद्ध सहित भारत केसरी, भारत कुमार और हिमाचल केसरी जैसे खिताब धारी पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे।  दंगल की शुरुआत लखदाता स्थान पर चादर और झंडा चढ़ाकर की गई। 

विज्ञापन


बड़ी माली के विजेताओं को ढाई, छोटी के लिए डेढ़ लाख 
सोमवार शाम को शिव शक्ति दुर्गा मंदिर परनाल में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नाल्टी मोड़ अखाड़ा स्थल तक पहुंची। मुख्यातिथि के रूप में दुबई के व्यवसायी और लुहणू मैहरी काथला निवासी सुनील कुमार शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने हेलिकाप्टर से अखाड़े में पुष्प वर्षा कर पहलवानों और दर्शकों का अभिनंदन किया। उन्होंने भारत सम्राट बड़ी माली के दोनों विजेता पहलवानों को ढाई लाख रुपये के जोड़ और पांच सीधे मुकाबलों के विजेताओं को डेढ़ लाख रुपये के जोड़ से पुरस्कृत किया।

महावीर दंगल कमेटी को एक लाख रुपये की धनराशि भी भेंट की। गुलजार अखाड़ा जीरकपुर, आरएस अकादमी पटियाला और केसर अखाड़ा पटियाला के पहलवानों ने भी पैनल की कुश्तियों में हिस्सा लिया। इसके अलावा सन्नी रेनवाल-काशी अमृतसर, जॉन्टी-काली तालिब और अभिषेक दिल्ली-जयवीर चंडीगढ़ के बीच सीधे मुकाबले हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें