फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting World Cup: सौरभ चौधरी का जलवा बरकरार, लीमा निशानेबाजी विश्व कप में भारत के लिए पहला पदक जीता

Wed, 16 Apr 2025 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा

सार

एशियाई खेलों (2018) और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता सौरभ ने लास पालमास निशानेबाजी परिसर में 22वें शॉट के बाद 219.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
सौरभ चौधरी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने मंगलवार को लीमा में साल के दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन चरण के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला।
विज्ञापन


चीन के हू काई ने 246.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 0.1 अंक कम था। ब्राजील के ओलंपिक पदक विजेता फेलिप अल्मेडा वू ने रजत पदक जीता। एशियाई खेलों (2018) और युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता सौरभ ने लास पालमास निशानेबाजी परिसर में 22वें शॉट के बाद 219.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

इससे पहले सौरभ और वरुण तोमर ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। इसमें सौरभ ने क्वालिफिकेशन में 578 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था, जबकि वरुण ने 576 के साथ आठवां स्थान हासिल किया था। वरुण फाइनल में दबाव में पिछड़ कर पदक से चूक गए।
विज्ञापन


इससे पहले एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन सौरभ ने सुरूचि के साथ मिलकर ब्यूनस आयर्स में आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में हमवतन मनु भाकर और रविंदर सिंह को 16-8 से हराकर कांस्य पदक जीता था। सौरभ ने चारों निशानेबाजों में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वीं सीरिज में 10.7 स्कोर किया। इससे पहले भारतीय जोड़ियां दो चीनी जोड़ियों के बाद तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। सुरूचि और सौरभ ने 581 स्कोर किया, जबकि मनु और रविंदर का स्कोर 579 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें