फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में स्पोर्ट्स कॉलेज बनने की राह हुई आसान, 77 एकड़ की कताई मिल संवारेगी खिलाड़ियों का भविष्य

Thu, 15 Nov 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर स्थित कताई मिल की 77 एकड़ भूमि पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनने की राह आसान होती दिख रही है। बुधवार को लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक खेल अनिल कुमार बनौधा ने कताई मिल का जायजा लिया। मिल की 77 एकड़ भूमि देखकर वह गदगद हो गये। उन्होंने इसको स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए उपयुक्त बताया। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि सुबह 9 बजे संयुक्त निदेशक कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी से उनके आवास पर मिले। इसके बाद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ परतापुर स्थित कताई मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने कहा कि जिस प्रकार के भवन कताई मिल में बनाए गए हैं, उनको स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए उपयोग किया जायेगा। इससे कॉलेज निर्माण में कम खर्च आएगा।

संयुक्त निदेशक खेल अनिल कुमार बनौधा ने नये सत्र 2019 से स्पोर्ट्स कालेज संचालित होने का आश्वासन दिया है। 77 एकड़ भूमि में से 40 एकड़ में स्पोर्ट्स कालेज और 37 एकड़ में शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। कताई मिल की जमीन वस्त्र उद्योग निगम की है। इसका स्थानांतरण कराना खेल विभाग के लिए चुनौती भरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य बनाएगी कताई मिल
मेरठ। करीब 20 साल से बंद पड़ी मिल अब खंडहर हो चुकी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया स्पोर्ट्स कालेज में बच्चा छठी कक्षा में एडमिशन लेगा, जो इंटरमीडिएट तक पढ़ाई के साथ उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षकों से खेल का ज्ञान ले सकेगा। स्पोर्ट्स कालेज में हेल्थ सेंटर, एकेडमी परिसर, प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।  

मेरठ के खिलाड़ी प्रतिभाशाली 
संयुक्त निदेशक ने कहा कि मेरठ के शूटरों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि दर्ज कराकर खेल विभाग का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लगातार कई खिलाड़ियों ने शूटिंग में अहम पदक जीते हैं। उन्होंने शूटर सौरभ चौधरी, शार्दुल विहान, रवि कुमार, शहजर रिजवी, शपथ भारद्वाज सहित कई खिलाड़ियों की तारीफ की।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें